हरिद्वार। जनपद में हादसे थमने का नाम नहीं लें रहे है। अंधेर हाइवे इन हादसों का प्रमुख कारण बन रहे है। ताज़ा हादसा हरिद्वार-बहादराबाद हाइवे से सामने आया है। यहां एक थ्री व्हीलर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में थ्री व्हीलर वाहन पर सवार यात्री घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि को थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी और मौक़े से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौक़े पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार द्वारा टक्कर मारी गई है। करीब एक ही परिवार के पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आयी है। वहीं, थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा ने बताया कि घायलों को निजी अस्पताल लें जाया गया है। पुलिस टीम भी सूचना मिलने के बाद मौक़े पर पहुंची है।
