सीओ संजय चौहान ने किया ज्वालापुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण

हरिद्वार। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने रविवार को कोतवाली ज्वालापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता को जांचा और बेहतर कामकाज के लिए जरूरी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर, मेस, बैरक, मालखाना और कार्यालयों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सरकारी दस्तावेजों और रजिस्टरों की जांच करते हुए संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित और अपडेट रखे जाएं। सीओ ने सभी उप-निरीक्षकों और जांच अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता से मिलने वाले प्रार्थना पत्रों का निपटारा समय पर किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े।निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्रों का अभ्यास भी कराया गया। सीओ ने कहा कि महीने में कम से कम दो बार सभी कर्मचारियों को हथियारों के इस्तेमाल का नियमित अभ्यास कराया जाए। इसके साथ ही थाने में रखे पुराने और अनुपयोगी सामान के जल्द निस्तारण और मालखाने में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।अंत में कोतवाली की व्यवस्थाओं और पुलिसकर्मियों के अनुशासन पर संतोष जताया। उन्होंने सभी को ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी करने की सीख दी।निरीक्षण के दौरान ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार,चौक बाजार चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल, रेल चौकी प्रभारी समीप पांडे, आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!