सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रक और बस की चपेट में आकर दो सगे भाइयों शाकिब व वसीम निवासी कटारपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। दोनों भाई पासपोर्ट बनवाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान दोनों की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई।

घटना गुरुवार की है। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार ट्रक के नीचे और दूसरा बस के नीचे चला गया। हादसे के वक्त दोनों बाइकों पर चार लोग सवार थे। बाकी दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, चिकित्स्कों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। दोनों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कनखल पुलिस मौक़े पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद चालक ट्रक व बस को मौक़े से लेकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में भी जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!