कार्रवाई: स्कूटी से स्मैक तस्करी करते हज्जाबान का अमजद गिरफ्तार, 8.55 ग्राम स्मैक व दो मोबाइल फ़ोन बरामद 

हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने स्कूटी से स्मैक की तस्करी कर रहे हज्जाबान निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 8.55 ग्राम स्मैक व दो मोबाइल फ़ोन बरामद हुए है। पुलिस ने युवक की स्कूटी को भी सीज कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर दूकान के विवाद को लेकर शांति व्यवस्था भंग कर रहे दो युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा माफियाओं के खिलाफ धरपकड़ अभियान छेड़ा हुआ है। इसी क्रम में बीते देर रात्रि को ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा व एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान बाजार चौकी प्रभारी राकेश सिंह, का. दिनेश व का. मनोज डोभाल ने एक युवक को ब्लैक स्कूटी से स्मैक की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 8.55 ग्राम स्मैक व दो मोबाइल फ़ोन बरामद हुए है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी सीज कर दिया है। युवक को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

स्मैक तस्कर।

वहीं, दूसरी ओर ज्वालापुर के कटहरा बाजार में दूकान के विवाद को लेकर दो युवक झगड़ा कर माहौल ख़राब कर रहे थे। सूचना मिलने पर एएसआई अनिल सैनी, का. अमित गौड़ व का. राजेश बिष्ट मौक़े पर पहुचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने लें आई। एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि झगडे पर उतारू अहबाब नगर निवासी अब्दुल रऊफ पुत्र गुलज़ार अहमद व बुरहान पुत्र इमरान निवासी सुभाषनगर को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!