मेंटेनेंस: पेड़ों की छंटाई व ट्रांसफार्मर मरम्मत के चलते 5 घंटे गुल रही बिजली

राहत अंसारी।

हरिद्वार। बुधवार को सुबह 10:30 बजे से अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे तक उपसंस्थान फाउंड्रीगेट क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण पेयजल सप्लाई भी प्रभावित रही, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग द्वारा हाइटेंशन लाइनों को छू रहे पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और आवश्यक तकनीकी सुधार भी किए गए, ताकि भविष्य में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके। हालांकि, लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को गर्मी और पानी की किल्लत से जूझना पड़ा, जिससे क्षेत्र में जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। उपखंड अधिकारी अर्चना ने बताया कि प्रस्तावित विद्युत कटौती की सूचना पूर्व में ही समाचार पत्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं को दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि यह कार्य सुरक्षा और बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!