ऑपरेशन प्रहार: एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर नशा तस्करों पर भगवानपुर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार 

भगवानपुर। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11.42 ग्राम स्मैक बरामद की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर।

नशा माफियाओं एवं तस्करों पर नकेल कसने व धरपकड़ के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है। इसी क्रम में भगवानपुर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में बुधवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को दबोचा। पहले मामले में अनीश नामक युवक को ग्राम सिकन्दरपुर से सिरचन्दी जाने वाले मार्ग से 7.37 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। वहीं दूसरी कार्रवाई में मुन्तजीर को ग्राम छापुर शेर अफगानपुर स्थित दारूल कुरान के पास से 4.06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

फ़ाइल फोटो: भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह।

भगवानपुर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजनें कि कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आरोपी विवरण:

1. अनीश पुत्र महमूद, निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर

2. मुन्तजीर पुत्र जमील, निवासी ग्राम छापुर शेर अफगानपुर थाना भगवानपुर

पुलिस टीम:-

चौकी प्रभारी मण्डावर आशीष नेगी

उपनिरीक्षक नीरज रावत

हेड कांस्टेबल गीतम

का. संजीव यादव

का. संजय नेगी

का. विनय थपलियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!