सख़्ती: राजस्व वसूली को ऊर्जा विभाग ने कसी कमर, एक्सईएन रवि कुमार के नेतृत्व में बकायदारों के विरुद्ध चलाया अभियान

हरिद्वार। ऊर्जा विभाग ने राजस्व वसूली को लेकर अभियान छेड दिया है। उपखण्ड (प्रथम) क्षेत्र के कई इलाकों में बकाया वसूली को लेकर अवर अभियंता अक्षय कुमार की अगुवाई में ऊर्जा विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। टीम ने 36 संयोजन काटते हुए लगभग तेरह लाख से अधिक रुपए की वसूली की। साथ ही कई घरों से चोरी भी पकड़ी।

जानकारी के अनुसार सोमवार को विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर के अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देश पर उप खण्ड अधिकारी शिल्पी सैनी के नेतृत्व व अवर अभियंता अक्षय कुमार की अगुवाई वाली टीम द्वारा क्षेत्र के सीतापुर, क़ृषि उत्पादन सब्जी मंडी यूनियन, पांवधोई, सुभाष नगर आदि क्षेत्रों में विद्युत बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया गया। जिसमें उपखंड अधिकारी शिल्पी सैनी द्वारा लोगों को अपने बिल समय से जमा कराने हेतु मार्गदर्शन व अपील की गई। अभियान के दौरान टीम ने 36 कनेक्शन काटे और लगभग तेहर लाख रुपये की वसूली की गयी। इस दौरान टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के घरों से बिजली चोरी पकड़ी। वहीं, अवर अभियंता अक्षय कुमार ने बताया कि बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान बिजली चोरी पकडे जाने पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे की कार्रवाई की गई है। लोगों को बिल समय से जमा करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!