हड़कंप: गश्त के दौरान जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, सूचना पर दौड़ी पुलिस

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के जंगलों में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक की उम्र लगभग 28 साल के आसपास है। हरकी पौड़ी चौकी इंचार्ज संजय खंडारी ने बताया कि मृतक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बॉडी से प्रतीक हो रहा है युवक ने रात के समय फंसी लगाई है शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।पुलिस ने युवक की पहचान सुनिश्चित करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!