शादी में जा रहे रिटायर्ड सैनिक को अज्ञात शख्श ने मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

हरिद्वार। शादी समारोह में जा रहे एक रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। अज्ञात शख्श ने सैनिक की कनपटी में गोली मार दी और फरार हो गया। घटना शनिवार देर रात की है। सूचना मिलते ही बहादराबाद व ज्वालापुर पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मौक़े पर पहुंची और सैनिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात को कनखल के जमालपुर कलां निवासी 62 वर्षीय भगवान सिंह जो कि भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त है अपने बेटे यशपाल के साथ कार से एक शादी में जा रहे थे। इसी बिच उन्होंने जटवाड़ा पुल के पास लिफ्ट मांगे जाने पर एक अज्ञात शख्स को लिफ्ट दी। कुछ दूर चलते ही लिफ्ट लेने वाले शख्श ने अचानक भगवान सिंह की कनपटी पर गोली मार कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मौक़े पर पहुंची और भगवान सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसी बिच उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए भी टीमों को लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!