धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आकर्षक वेश-भूषा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

हरिद्वार। धूम सिंह ममोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर में शनिवार को नर्सरी, एल.के.जी. एवं यू.के.जी. कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए वेश-भूषा प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता तथा मंच प्रस्तुतिकरण कौशल का विकास करना रहा। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक और स्मरणीय बना दिया।कार्यक्रम का आयोजन तीन अलग-अलग विषयों पर किया गया।
नर्सरी कक्षा के बच्चों ने प्राकृतिक तत्वों के विषय पर पेड़, फूल, मिट्टी, वर्षा, बादल एवं सूर्य जैसे तत्वों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
एल.के.जी. कक्षा के विद्यार्थियों ने स्वस्थ आदतें एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विषय के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवन, दया एवं स्वास्थ्य संबंधी आदतों का महत्वपूर्ण संदेश दिया। यू.के.जी. कक्षा के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी विषय पर , , , , सहित अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिकाएँ निभाकर देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के माननीय निदेशक की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बनाया। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने प्रेरक संबोधन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु मिस मोनिका एवं मिस दिव्या निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं और प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

वेश-भूषा प्रतियोगिता बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम : मुकुल चौहान

विद्यालय के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि यह वेश-भूषा प्रतियोगिता बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित एक सफल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम सिद्ध हुआ। इस आयोजन से विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार के सृजनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!