शिवालिक नगर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 7 लाख की वसूली, 10 कनेक्शन काटे

हरिद्वार। बिजली विभाग ने राजस्व वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए शिवालिक नगर क्षेत्र में बड़े स्तर पर अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार के निर्देश पर एसडीओ-l अर्चना के नेतृत्व में टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान जेई राव शाहबाज की टीम ने करीब सात लाख रुपये की राजस्व वसूली की। इसके साथ ही बकाया बिल जमा न करने वाले 10 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अधिकारियों के अनुसार कई बार नोटिस देने के बावजूद भी बिल का भुगतान न करने वाले पांच उपभोक्ताओं के मीटर भी मौके पर ही उतार दिए गए। वहीं, अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!