राजस्व लक्ष्य पूरा करने को रविवार को भी मैदान में डटी एक्सईएन रवि कुमार की टीम

हरिद्वार। राजस्व वसूली को लेकर ज्वालापुर क्षेत्र में ऊर्जा विभाग का विशेष अभियान रविवार को भी पूरे जोर-शोर से जारी रहा। अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देश पर विभागीय टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डोर-टू-डोर पहुंचकर बिल वसूली में जुटी रही।

एसडीओ-II शिल्पी सैनी के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को मौके पर ही बकाया जमा करने की सख्त हिदायत दी गई। चेतावनी के बावजूद बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके बिजली कनेक्शन काट दिए।

इसके अलावा कुछ मामलों में टीम ने मीटर भी उतरवाकर जब्त कर लिए, जिससे बकायेदारों में हड़कंप मच गया। विभाग की इस सख्ती का असर साफ तौर पर नजर आ रहा है और राजस्व वसूली में भी तेजी आई है।

वहीं, अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान के तहत सख़्ती कर दी गई है। बकायेदारों द्वारा बिल का भुगतान नहीं किया जाता है तो मीटर उतारने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस दौरान लाइनमैन मोबिन हसन, इमरान मलिक सहित अन्य विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!