सिडकुल पुलिस का वाहन चोरों पर बड़ा प्रहार, 5 चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार

हरिद्वार। जनपद में वाहन चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस को सफलता हाथ लगी है। एसएसपी नवनीत सिंह की कड़ी मॉनिटरिंग और निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर एसओ सिडकुल अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में वाहन चोरी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा अपनी टीम के साथ बहादराबाद-सिडकुल हाईवे स्थित डेन्सो चौक पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दिशांत कुमार निवासी बिजनौर और तोसीन निवासी मुजफ्फरनगर बनाया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले शिवम विहार कॉलोनी से बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के लिए बिजनौर ले जा रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मुंजाल शोवा कंपनी के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर लीं।

फ़ाइल फोटो: एसओ सिडकुल अजय शाह।

वहीं, एसओ सिडकुल अजय शाह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बरामद बाइकों में से कुछ वाहन थाना सिडकुल और थाना रानीपुर में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित पाए गए हैं, जबकि एक बाइक के इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. दिशांत कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी खेड़ी भोजपुरा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता शिवम विहार कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

2. तोसीन पुत्र शमशाद निवासी ग्राम कव्वाल थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता महादेवपुरम फेस 2 थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम में:-

1. एसओ सिडकुल अजय शाह

2. उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा थाना

3. हेड का. संजय तोमर

4. का. सुनील कुमार

5. का. दीपक दानू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!