घर में घुसकर आभूषण व नगदी चोरी करने वाले किशोर को पुलिस ने दबोचा, सामान बरामद

हरिद्वार।कलियर क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर उसके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के सिक्के, आभूषण, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार मेहवड़कला निवासी धमेन्द्र शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जून को परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और घर में रखे चांदी के सिक्के, आभूषण तथा नगदी गायब मिले। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।मामले के खुलासे के लिए गठित टीम ने डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से जांच करते हुए 18 जून को धनौरी चौकी क्षेत्र से एक विधि विवादित किशोर को बाल अधिकारी के समक्ष संरक्षण में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई।पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए किशोर के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोर को बरामद माल के साथ किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में प्रशिक्षु सीओ एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय, उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल इसरार अली और हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!