लक्सर। गांव-देहात में रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त एकत्र करने के मामले में लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहनों को रोककर जांच की तो उनमें बड़ी मात्रा में रक्त और रक्त संग्रह से जुड़े उपकरण मिले। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिना आवश्यक अनुमति के ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर लक्सर क्षेत्र में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। इसी दौरान अलावलपुर तिराहे पर दो संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई।

फ़ाइल फोटो: प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशयारी।

लक्सर कोतवाली प्रभारी  प्रवीण सिंह कोश्यारी बताया कि तलाशी के दौरान स्विफ्ट कार की डिग्गी में रखे आइस बॉक्स से 27 यूनिट रक्त बरामद हुआ। पुलिस को वाहन से रक्त संग्रह और उसकी जांच में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले। दूसरे वाहन से चार डोनर चेयर, डोनर फॉर्म बुक, वेट मशीन, ब्लड ग्रुप जांच की सामग्री, 28 प्रमाणपत्र और चार हाथ बांधने वाली बेल्ट बरामद हुईं।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्रामीण इलाकों में कैंप लगाकर लोगों से रक्त एकत्र कर रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रक्त कहां-कहां एकत्र किया गया और इसे आगे कहां भेजा जाना था। मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।एसएसपी

 

नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक और मानवीय कार्य की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बरामद रक्त और अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।कोतवाली लक्सर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

अनित सैनी निवासी फतवा, थाना लक्सर, हरिद्वार, शुभम कुमार निवासी माड़ा बेला थाना खानपुर, हरिद्वार, दुष्यन्त कुमार निवासी बिजनौर, कावेन्द्र कुमार निवासी मुरादाबाद और दया सिंह निवासी सम्भल, उत्तर प्रदेश।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, व0उ0नि0 नितिन चौहान, उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी, उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी, कानि0 किशोर नेगी, कानि0 जगत सिंह, कानि0 राजेन्द्र बिष्ट, कानि0 अरविन्द चौहान, कानि0 ध्वजवीर सिंह एवं कानि0 दिगम्बर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!