भव्य और दिव्य होंगे उज्जैन महाकुंभ व हरिद्वार कुंभ : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य और भव्य रूप से संपन्न होगा। महाकुंभ की तैयारियों को लेकर उज्जैन दौरे से वापस लौटे श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि उज्जैन, नासिक महाकुंभ और हरिद्वार कुंभ में अखाड़ों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। अखाड़ा परिषद हरिद्वार कुंभ और नासिक और उज्जैन में होने वाले महाकंुभ की तैयारियां कर रही है। इसके लिए अखाड़ों के साथ विचार विमर्श करने के साथ संबंधित राज्य सरकारों से वार्ता भी की जा रही है। उज्जैन कुंभ को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव व अन्य अधिकारियों से वार्ता की गयी है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि उज्जैन, नासिक महाकुंभ और हरिद्वार कुंभ को प्रयागराज महाकुंभ की तर्ज पर भव्य और दिव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। हरिद्वार कुंभ में सभी अखाड़े प्रतिभाग करेंगे। अखाड़ों की पेशवाई और अमृत स्नान का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। इसको लेकर अखाड़े तैयारियां कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने से सनातन धर्म संस्कृति का परचम पूरी दुनिया में फहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!