हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र स्तिथ फाउंड्री गेट के पास हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह के कड़े निर्देशों और जीरो टॉलरेंस नीति के चलते रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर निवासी दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसएसपी नवनीत सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 21 अप्रैल की रात की घटना है, जब आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वादी हन्नी और उसके साथी वंशु पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान वंशु के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सख्त रुख अपनाया और पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप व क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर भंडारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए 22 अप्रैल की रात को धीरवाली रोड स्थित भागोवाली मैदान से सभी आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में फरमान, अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी, सागर उर्फ पहाड़ी और दो विधि विवादित किशोर शामिल हैं। इनके कब्जे से 2 तमंचे (315 बोर) मय कारतूस और 3 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया पर “BAAZ” नाम से गैंग चलाते हैं और इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए हथियारों के दम पर लोगों को डराते-धमकाते हैं। पुलिस के अनुसार वंशु पूर्व में इनके खिलाफ मामलों में गवाह था, इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

एसएसपी हरिद्वार की सख्त कार्यशैली और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का ही परिणाम है कि पुलिस ने इतनी कम समयावधि में मामले का पर्दाफाश कर दिया। लगातार हो रही इस तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाई से साफ है कि हरिद्वार पुलिस अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नहीं है।

वहीं, रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
नाम पता आरोपित:-
1. फरहान पुत्र फरमान नि0 मौहल्ला कस्सावान निकट इकबाल चाय की दुकान थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 18 वर्ष
2. अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी पुत्र अरूण बक्शी नि0 अहबाबनगर बिष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
3. सागर उर्फ पहाडी पुत्र राजेन्द्र नेगी नि0 चोर गली सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
4. दो विधि विवादित किशोर
आपराधिक इतिहास अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी
1. मु0अ0सं0 91/22 धारा 60 आब0 अधि0 थाना श्यामपुर
2. मु0अ0सं0 486/24 धारा 109(1),3(5),351(3),352 BNS थाना सिडकुल
3. मु0अ0सं0 387/22 धारा 60 आब0 अधि0 कोतवाली नगर हरिद्वार
4. मु0अ0सं0 403/22 धारा 60 आब0 अधि0 कोतवाली नगर हरिद्वार
पुलिस टीम:-
1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2. उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी
3. हे0का0 विमल नेगी
4. हे0का0 जितेन्द्र चौधरी
5. कां0 विवेक गुसांई
6. का0 सुमन डोभाल
7. का0 राजपाल सिंह
