शादी की नियत से किशोरी का अपहरण करने वाला चढ़ा रानीपुर पुलिस के हत्थे

हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र की एक किशोरी को बहला कर उसका अपहरण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरी को शादी करने की नियत से दिल्ली लें गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

एएसपी सदर निशा यादव ने बताया कि बीते नवंबर को क्षेत्र के ही रहने वाले एक पिता ने रानीपुर कोतवाली आकर शिकायत करते हुए बताया कि अनिल पुत्र चिरंजीलाल निवासी ग्राम सलेमपुर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लें गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी तथा आरोपी की तलाश शुरू की गई। साथ ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरा खंगाले गए तथा आरोपी के घर पर दबिश दी गई। जिसके बाद बीते शुक्रवार को आरोपी अनिल के परिजन खुद उसको व किशोरी को लेकर थाने आए। जिसके बाद पुलिस द्वारा अनिल पुत्र चिरंजीलाल निवासी ग्राम सलेमपुर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में अनिल ने बताया कि वह किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी की नियत से दिल्ली लें गया था। वहीं, प्रभारी निरीक्षक रानीपुर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में:-

1. प्रभारी निरीक्षक रानीपुर शांति कुमार गंगवार

2. अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल

3. महिला कांस्टेबल अनीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!