हरिद्वार। नशा मुक्त अभियान के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कनखल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक शातिर नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 7.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।कनखल कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुज सिंह ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन पर पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों की धरपकड़ कर रही हैं। इसी अभियान के दौरान गुरुवार को एक युवक को स्मैक की तस्करी करते हुए पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शंकर, निवासी शास्त्री नगर, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 7.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, अतिरिक्त उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी,का0 प्रलव चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!