जमीनी लालच में रची गई थी खौफनाक साजिश, सुपारी देकर कराई गई रवि चौहान की हत्या, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में जमीनी विवाद में रची गई एक सुनियोजित साजिश का खुलासा करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने रवि चौहान हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या की सुपारी देने वाले रिश्तेदार मामा-भांजे अभी फरार हैं।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को मृतक रवि चौहान की पत्नी ने अपने पति के लापता होने की शिकायत कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन दो दिन बाद 19 अप्रैल को रवि चौहान का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ। शव की स्थिति ने हत्या की आशंका को पुख्ता कर दिया।

डिजिटल एविडेंस से खुला राज

इंस्पेक्टर ज्वालापुर चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में जांच के दौरान पुलिस टीम को अहम डिजिटल सुराग मिले, जिनसे पता चला कि दो युवक मोटरसाइकिल पर रवि चौहान को अपने बीच बैठाकर झाल की ओर ले गए थे। मुखबिर तंत्र की मदद से एक संदिग्ध की पहचान हिस्ट्रीशीटर नदीम के रूप में हुई।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस हिरासत में सख्ती से पूछताछ करने पर नदीम ने अपने साथी दानिश अली के साथ मिलकर हत्या की साजिश का खुलासा कर दिया। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्हें डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। योजना के तहत पहले रवि को शराब पिलाई गई, फिर मारपीट कर गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को नहर किनारे फेंक दिया गया।

जमीन बनी हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि मृतक को उसके भाई ने जमीन उपहार में दी थी, जिससे उसका दामाद नाराज चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि दामाद ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर रवि की हत्या की सुपारी दे डाली। यहां तक कि विवाद सुलझाने के लिए मृतक ने एक प्लॉट भी दे दिया था, लेकिन लालच खत्म नहीं हुआ।

दो सुपारी किलर गिरफ्तार, बाइक व नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपी नदीम और दानिश अली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर बाइक और सुपारी की रकम में से ₹61,000 बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य साजिशकर्ता फरार

हत्या की सुपारी देने वाले मामा-भांजे फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस पूरे मामले के खुलासे में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह।

पकड़े गए आरोपी:-

1. नदीम पुत्र मोहम्मद कुरैशी निवासी कस्साबान ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

2. दानिश अली पुत्र नजीर अहमद निवासी कस्साबान ज्वालापुर उम्र 23 वर्ष

आरोपी नदीम का आपराधिक इतिहास:-

1.मुकदमा अपराध संख्या 536 /16 धारा 302,394,201,411 आईपीसी कोतवाली ज्वालापुर

2.मुकदमा अपराध संख्या 14 /17 धारा 2 / 3 गैंगस्टर अधिनियम

3.मुकदमा अपराध संख्या 316 /16 धारा 302, 394, 411,34 आईपीसी कोतवाली रानीपुर

4.मु0अ0स0 325/ 16 धारा 394, 411 आई पी सी कोतवाली रानीपुर

5.मु0अ0स0 329 /16 धारा 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली रानीपुर

6.मुकदमा अपराध संख्या 200 /16 धारा 394,411 आईपीसी थाना बहादराबाद

7.मुकदमा अपराध संख्या 205/ 16 धारा 392, 411 आईपीसी थाना बहादराबाद

8.मुकदमा अपराध संख्या 324/26 धारा 103(1), 61(2) व 3(5) बीएनएस

पुलिस टीम:-

1.प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह

2.व0उ0नि0 हर्ष अरोड़ा

3.उ0नि0 समीप पांडे

4.उ0नि0 अंशुल अग्रवाल

5.उ0नि0 मनीष भंडारी

6.अपर उ0नि0राकेश सिंह

7.हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र

8.कांस्टेबल नवीन क्षेत्री

9.का0 संदीप

सीआईयू टीम:-

1. निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट

2. कांस्टेबल वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!