ई-रिक्शा में बैठाया, सुनसान रास्ते पर ले जाकर लूटा और फरार…रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे तीन लुटेरे

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार युवक को सुनसान रास्ते पर ले जाकर नुकीली वस्तु के बल पर लूटने वाले तीन शातिर आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लूटकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹10 हजार की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जूते, वारदात में इस्तेमाल लोहे के औजार और ई-रिक्शा बरामद किया है। खास बात यह रही कि लूटे गए कपड़ों में से जींस एक आरोपी ने खुद पहन रखी थी।

फ़ाइल फोटो: एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह।

एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 सितंबर की रात सिडकुल स्थित राजा बिस्कुट चौक से हरिद्वार जाने के लिए पवन कुमार ई-रिक्शा में सवार हुआ था। सेक्टर-4 चौक से आगे केवी स्कूल की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर ई-रिक्शा चालक और उसके साथ पहले से बैठे दो युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने नुकीली वस्तु पेट पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके पास मौजूद ₹10 हजार नकद, बैग, कपड़े, दस्तावेज और जूते लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पुराने अपराधियों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि जांच के दौरान 13 सितंबर की रात पुलिस टीम को लीडो क्लब की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक सुनसान स्थान में ई-रिक्शा खड़ा मिला। उसमें बैठे तीन संदिग्धों को पुलिस ने घेरकर पूछताछ और तलाशी ली। उनके कब्जे से ₹10 हजार नकद, पीड़ित के आधार-पैन कार्ड, चमड़े के जूते, लोहे का फर्सा और एंगल बरामद हुए।

 

सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे रात के अंधेरे में अकेली सवारी को सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट करते थे। पूछताछ में उन्होंने राजा बिस्कुट चौक से युवक को ई-रिक्शा में बैठाकर शिव मंदिर के पास लूटने की बात भी स्वीकार की। लूटी गई जींस के बारे में पूछताछ हुई तो आरोपी आयुष उर्फ अनिकेत ने पुलिस को बताया कि वही जींस उसने पहन रखी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. श्रवण कुमार पुत्र मूल चंद पता- ग्राम कनपारा तहसील पुवाया थाना पुवाया जिला शहजाहपुर उ0प्र0, हाल किरायेदार पप्पू चौहान सम्राट हॉल, सिडकुल बाईपास थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार,उम्र-19 वर्ष

2. विजय पुत्र रामजी निवासी- मौहल्ला हाथीयाना, बिलसंडा, बिशनपुर, थाना बिलसंडा बरेली उ0प्र0,हाल निवासी किरायेदार मोहित पाल रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष

3. आयुष उर्फ अनिकेत पुत्र राजेश पता- ग्राम नयागाँव थाना शेरकोट धामपुर उ0प्र0, हाल निवासी- किरायेदार मोनू पाल का मकान पता रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, उम्र-20 वर्ष

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपी विजय के खिलाफ रानीपुर थाने में पूर्व में शस्त्र अधिनियम का मुकदमा भी दर्ज है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

बरामदगी:-

1- नगदी ₹10000/-

2- आधार कार्ड, पैन कार्ड (वादी मुकदमा)

3- एक लोहे का फर्सा

4- एक लोहे का एंगल

5- चमडे के जुते

6- वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा

पुलिस टीम में:-

प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी

उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक

अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल

हे0का0 जगदेव

कानि0 विवेक गुसांई

कानि0 पी.एस. दानू

कानि0 सर्वजीत सिंह

सीआईयू टीम में:-

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट

कांस्टेबल वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!