47 किलो 400 ग्राम गोमांस के साथ वसीम गिरफ्तार, दो साथी फरार; कटान के उपकरण बरामद

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ग्राम सलेमपुर में गोकशी की सूचना पर छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 47 किलो 400 ग्राम गोमांस और पशु कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि सात अक्तूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सलेमपुर गांव में तीन लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर गैस प्लांट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से वसीम पुत्र नसीम निवासी दादूपुर गोबिंदपुर, रानीपुर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी पुलिस को देखकर फरार हो गए।तलाशी के दौरान मौके से 47 किलो 400 ग्राम गोमांस और पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल संजय रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!