दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ किलो के करीब गांजा बरामद

हरिद्वार। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने एक दिव्यांग युवक को 1 किलो 488 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी से गांजा की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर स्कूटी भी सीज कर दी है।

फाइल फोटो:-इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह

बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को गश्त और चेकिंग के दौरान नहर पटरी रोड स्थित पुराने पावर हाउस से आगे पुलिया के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK08BC-4248 को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान उस्मान पुत्र नूर अहमद निवासी ग्राम लादपुर कला, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कस्बा बहादराबाद उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल नितुल यादव और कांस्टेबल अवनेश राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!