हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद उपद्रव मचाने और चौकी में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल 10 नामजद समेत 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ पहले ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अब गिरफ्तारी अभियान को तेज करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

घटना 1 अप्रैल की है, जब चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए चौकी में तोड़फोड़ की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले में चौकी प्रभारी नवीन चौहान की तहरीर पर 2 अप्रैल को कोतवाली श्यामपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं। इसी क्रम में चौकी प्रभारी चण्डीघाट उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता आरोपित:-
1. सुबोध पुत्र बेचनराम, निवासी खत्ताबस्ती चण्डीघाट, उम्र 54 वर्ष
2. सन्दीप पुत्र स्व0 किशन, निवासी ग्राम कांगड़ी श्यामपुर, उम्र 22 वर्ष
3. सोनू उर्फ टुंडा पुत्र सन्तोष शर्मा, निवासी दीनदयाल पार्किंग, रोड़ीबेलवाला, उम्र 41 वर्ष
4. गोविन्द शाह पुत्र गणेश शाह उर्फ चित्रा, निवासी भीमगौड़ा खड़खड़ी, हाल निवासी गाजीवाली श्यामपुर, उम्र 30 वर्ष
5. रामबाबू उर्फ भूरा पुत्र जोगेन्द्र, निवासी दीनदयाल पार्किंग, रोड़ीबेलवाला, उम्र 45 वर्ष
पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
प्रभारी चौकी चण्डीघाट संतोष सेमवाल
कांस्टेबल अनिल रावत
कांस्टेबल राजवीर सिंह


