कार्रवाई: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व उसका यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल

भगवानपुर। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 31 मई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को मांगेराम नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक जून को आरोपी मांगेराम पुत्र रामशरण निवासी ग्राम रायपुर, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका इजराल, कांस्टेबल संजीव यादव तथा पीआरडी जवान बबली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!