एक्सईएन ज्वालापुर रवि कुमार के नेतृत्व में राजस्व वसूली अभियान में बड़ी सफलता, उपखंड-l की टीम ने एक ही दिन में की 10.50 लाख रुपये की राजस्व वसूली

हरिद्वार। राजस्व वसूली बढ़ाने और विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऊर्जा निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार के निर्देश पर प्रथम उपखंड क्षेत्र में विद्युत चोरी एवं बकाया वसूली के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं पर निगम की टीम ने सख्ती बरतते हुए करीब 30 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर दिए।

एसडीओ शिल्पी सैनी के नेतृत्व में गठित ऊर्जा निगम की टीम ने पांवधोई, पीठबाजार व बाल्मीकि बस्ती आदि क्षेत्र में घर-घर जाकर विद्युत कनेक्शनों और बकाया बिलों की जांच की। इस दौरान बकाया धनराशि जमा नहीं करने वाले करीब 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। वहीं अभियान के दौरान उपभोक्ताओं से करीब 10.50 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। इसके अलावा टीम ने विद्युत चोरी के मामलों में भी सख्त कार्रवाई की। जांच के दौरान चोरी के मामले सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 12 एफआईआर दर्ज कराई गईं। निगम की इस कार्रवाई से विद्युत चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अभियान में अवर अभियंता अक्षय कुमार सिंह, अवर अभियंता प्रियंका सैनी के साथ लाइन स्टाफ से धर्म सिंह, मोबिन हसन, विक्रम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!