देहरादून घटना पर सीएम धामी सख्त, दो अधिकारी निलंबित, पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग के निर्देश

देहरादून। हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह (क्षेत्र-3 मसूरी, देहरादून) और प्रभारी कुठालगेट चौकी उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सीएम ने अधिकारियों को प्रदेशभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाने और अवांछित व हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रोड रेज, फायरिंग और देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। सीएम धामी ने पुलिस और प्रशासन को सख्ती और मुस्तैदी के साथ काम करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। देहरादून की हालिया घटना के बाद संबंधित अधिकारियों का निलंबन इसी सख्ती का उदाहरण बताया गया है।

वहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने शहर में बढ़ रही रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने एसएसपी देहरादून को सभी थानेदारों को पीक ऑवर में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही डे-नाइट के साथ मॉर्निंग पेट्रोलिंग को भी सख्ती से लागू करने को कहा गया है। बार और रेस्टोरेंट के तय समय का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में देहरादून को हुड़दंगियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। इसके अलावा, नियमों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों और अवैध बार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर के आसपास संचालित होम स्टे की मैपिंग कर उनकी निगरानी बढ़ाने, किरायेदारों और पीजी में रहने वालों का सघन सत्यापन अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!