देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार को सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट, जो वर्तमान में डोईवाला में प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात है, को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता से गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति बिल के भुगतान के एवज में उक्त धनराशि की मांग की थी। सतर्कता टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के साथ पुष्पांजलि पत्नी पंकज शर्मा निवासी डालनवाला देहरादून, जो वर्तमान में स्वामी उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल, गुमानीवाला, ऋषिकेश से जुड़ी हैं, को भी गिरफ्तार किया गया।

