गौकशी के विरुद्ध कलियर पुलिस व गौवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई, चार गिरफ्तार

सैफ सलमानी।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जनपद में गौकशी और अवैध पशु कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पिरान कलियर पुलिस और गौवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से पशु कटान करते हुए चार व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर 2025 को उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड और पिरान कलियर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। सूचना मिली थी कि तेलियान मस्जिद, कलियर के पास अवैध पशु कटान किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत छापेमारी की और मौके से मन्ना नामक व्यक्ति और उसके तीन साथियों को अवैध कटान करते हुए दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 160 किलोग्राम पशु मांस, अवैध कटान में उपयोग होने वाले उपकरण, और एक ज़िंदा गौवंश बरामद किया है। एसओ कलियर रविंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध पिरान कलियर थाने में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1. मन्ना (38 वर्ष) पुत्र फतह, निवासी वार्ड नं. 01, कलियर, हरिद्वार

2. वहीद (58 वर्ष) पुत्र सईद, निवासी वार्ड नं. 03, कलियर, हरिद्वार

4. अजीम (32 वर्ष) पुत्र सईद, निवासी वार्ड नं. 01, कलियर, हरिद्वार

4. दिलशाद (34 वर्ष) पुत्र मुन्ना, निवासी नई बस्ती कलियर, हरिद्वार (मूल निवासी बिजनौर, उ.प्र.)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-

1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार

2. हे.का. रविन्द्र कुमार बालियान

3. हो.गा. ललित कुमार

गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम:

1. उनि शरद सिंह

2. हे.का. सुनील सैनी

3. का. प्रवीण कुमार

4. का. राजेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!