हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन माध्यम से ₹1.47 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर पोर्टल पर दर्ज e-Zero FIR के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार गोल गुरुद्वारा, ज्वालापुर निवासी राजीव शर्मा ने शिकायत में बताया कि 10 जुलाई 2026 को अज्ञात साइबर ठगों ने खुद को किसी अन्य व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत कर तथा फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर उन्हें झांसे में लिया। इसके बाद उनके खाते से ₹1,47,049 की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने शिकायत पहले साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद e-Zero FIR ज्वालापुर कोतवाली को भेजी गई, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
वही दूसरी और
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कार्यालय के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शिवलोक कॉलोनी, भगत सिंह चौक, रानीपुर निवासी अभिषेक पुत्र मदन ने तहरीर देकर बताया कि 15 जुलाई को उसका भाई उनकी स्प्लेंडर बाइक लेकर रानीपुर मोड़ स्थित देवभूमि के सामने अपने कार्यालय गया था। उसने बाइक कार्यालय के बाहर खड़ी कर दी और काम पर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली।पीड़ित ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
इन दोनों घटनाओं के बारे में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाइक और चोर की तलाश में जुट गई है।वही साइबर ठगी से जुड़े बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
