गौ तस्करों पर रानीपुर पुलिस व गौवंश स्क्वाड का शिकंजा, पिता-पुत्र सहित चार गिरफ्तार, एक फरार

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस और उत्तराखंड गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में छापेमारी कर चार गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पशु कटान उपकरण व गौ मांस भी बरामद किया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

जानकारी के अनुसार एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई अभियान छेड़ा हुआ है। इसी क्रम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम व गौवंश स्क्वाड की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में अकरम के घर पर छापेमारी करते पिता-पुत्र सहित चार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 300 किलो गौ मांस और अवैध पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। इस दौरान एक आरोपी मौक़े से फरार हो गया।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी।

वहीं कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधि0 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

1- अकरम पुत्र स्व0 असगर ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र-60 वर्ष

2- अजीम पुत्र अकरम ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र-22 वर्ष

3- आदिल पुत्र यासीन निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र-50 वर्ष

4- नसरत पुत्र अख्तर निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र-27 वर्ष

फरार आरोपी:-

1. मोसिन पुत्र अकरम निवासी दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार

बरामदगी:-

कुल 300 किलो गौ मांस, व अवैध पशु कटान के उपकरण

पुलिस टीम:-

1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर

2- अ0उ0नि0 अशोक कुमार, थाना रानीपुर

3- का0 1343 विरेन्द्र जोशी, कोतवाली रानीपुर

4- का0 1585 गिरेन्द्र, कोतवाली रानीपुर

5- का0 1068 सुरेन्द्र तोमर, कोतवाली रानीपुर

6- का0 1386 अजीतराज, कोतवाली रानीपुर

गौवंश स्क्वाड टीम:-

1- हे0कानि0-356 सुनील कुमार ,

2- कानि0-167 पूरन सिहं दानू,

3- कानि0706 पवन कुमार ,

4- कानि-1306 राजेन्द्र रावत ,

5- कानि0-277 बृजकिशोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!