हरिद्वार। कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं और 4 पुरुषों समेत कुल 11 लोगों को हिरासत में लेकर कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश दिया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक महिलाओं के प्रति अश्लील इशारे करता नजर आ रहा है। इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में खासा आक्रोश है और कड़ी निंदा की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल की रात शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। मामला शांत होने से पहले ही अगले दिन फिर से तनाव बढ़ गया और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश भी चली आ रही है और पहले भी इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गांव में बार-बार हो रहे विवाद को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने या गुटबाजी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नाम पता आरोपित
1. चांद खां पुत्र नसीर (52 वर्ष)
2. महिला(40 वर्ष)
3. महिला(25 वर्ष)
4. शिफत पुत्र किफायत (33 वर्ष)
5. महिला (29 वर्ष)
6. महिला (50 वर्ष)
7. महिला(19 वर्ष)
8. महिला (52 वर्ष)
9. महिला (25 वर्ष)
10.तनवीर पुत्र माहिर उम्र 34 वर्ष
11. दानिश पुत्र रौनक उम्र 35 वर्ष
सभी निवासी ग्राम महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
1. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर
2. हे0कानि0 जमशेद अली
3. हे0कानि0 सोनू कुमार
4. कानि0 प्रकाश मनराल
5. कानि0 जितेन्द्र सिंह
6. म0कानि0 सरिता राणा
7. म0हो0गा0 सर्विष्ठा
8. म0हो0गा0 गीता गिरी
