हरिद्वार। साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम के दौरान श्रीरामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ कथा व्यास पंडित अभिषेक की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रीरामचरितमानस से जुड़े प्रश्नों का ज्ञानपूर्वक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जयश्री बलराम एकेडमी की चेयरमैन ईशा झा ने प्रमाण पत्र एवं श्रीरामचरितमानस ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कुलदीप खंडेलवाल एडवोकेट, जितेंद्री खंडेलवाल, अरुण राणा, निशित खंडेलवाल, शातम, मधु उपाध्याय, अनिरुद्ध वशिष्ठ, आदित्य उपाध्याय, अंश मिश्रा, अनंत वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
