हरिद्वार।कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने पीठ बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नशीली दवाओं के बड़े जखीरे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह और मेघा मय को सूचना मिली थी कि पीठ बाजार स्थित ‘सुपर हेल्थ मेडिकल’ का संचालक लाइसेंस की आड़ में बिना रिकॉर्ड के प्रतिबंधित दवाइयां बेच रहा है। सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ड्रग विभाग और पुलिस ने जब दुकान की तलाशी ली, तो वहां से नशीले सिरप की 44 बोतलें और भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली लाकर पुलिस पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम आरोपी परवेज (25 वर्ष) पुत्र शराफत, निवासी मोहल्ला पावधोई बताया है आरपी ने बताया कि वह सहारनपुर निवासी विकास नाम के युवक से ये दवाइयां मंगाता था। वह एक गोली 10 रुपये में बेचकर युवाओं को नशे की लत लगा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से नशीली दवा बेचकर कमाए गए 350 रुपये और मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां का जखीरा कब्जे में लिया है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सहारनपुर निवासी एक युवक का नाम बताया है उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय
2-कांस्टेबल रवि चौहान
3-कांस्टेबल कृष्णा रावत
drugs/टीम-
1-निरीक्षक हरीश सिंह
2-निरीक्षक मेघा
