एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही रानीपुर पुलिस, अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार 

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

पुलिस ने जहां एक ओर नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे युवक को गिरफ्तार कर उसकी थार गाड़ी सीज की, वहीं दूसरी ओर एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ दबोचा। इसके साथ ही एक वारंटी व शांति व्यवस्था भंग कर रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

वाहन चालक गिरफ्तार, थार सीज 

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि शुक्रवार की रात सेक्टर-4 बीएचईएल चौक पर चेकिंग के दौरान थार चालक आयुष (23) निवासी सेक्टर-5 बीएचईएल को नशे की हालत में लापरवाही से वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपी को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।

चाकू सहित एक धरा 

हरिद्वार। रानीपुर पुलिस द्वारा कृपाल आश्रम ग्राउंड (JKT आउटर) क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पंकज (29) निवासी ब्रह्मपुरी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इन दोनों कार्रवाइयों में रानीपुर पुलिस टीम के चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र चरण सिंह, हे.का. प्रदीप अतवाडिया, का. नरेन्द्र राणा, अमित राणा व उदय चौहान शामिल रहे।

गैस प्लांट चौकी के पास मारपीट, एक गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात को गैस प्लांट चौकी के पास शौकीन (27) निवासी जमालपुर कुर्द एक अन्य व्यक्ति के साथ विवाद कर मारपीट कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उत्तेजित होकर हंगामा करने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी चरण सिंह व का. संजय बलूनी शामिल रहे।

एक वारंटी गिरफ्तार 

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की वारण्टियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी के निर्देश पर रानीपुर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए जतिन उर्फ मन्नू पुत्र धर्मपाल निवासी टिबड़ी, थाना रानीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी, हे.का. विमल नेगी व का. उदय नेगी शामिल रहे।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!