कार्रवाई: फायरिंग मामले में कस्साबान का अर्श गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

हरिद्वार। बीते मंगलवार रात्रि को दादूपुर-गोविंदपुर में युवक पर फायरिंग करने के मामले में रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर के कस्साबान निवासी एक बिगड़ैल रईसजादों को गिरफ्तार कर लिया है। उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात्रि 10:30 बजे करीब शाकिर पुत्र इस्लाम निवासी दादूपुर-गोविंदपुर अपने गोदाम में काम कर रहा था। इसी दौरान महरदीन फारुकी उर्फ भोलु पुत्र जरीफ निवासी धीरवाली ज्वालापुर अपने साथियों अर्श पुत्र अलीम, साकिर पुत्र सलीम, रहमान पुत्र मुर्सलीम, सुभान पुत्र शाकिर, उमर निवासी मोहल्ला कस्सावान ज्वालापुर, अजमत पुत्र अकबर खान अहबाबनगर, सरफराज व अमन निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर व कुछ अज्ञात लड़को के साथ स्विफ्ट डिजायर व क्रेटा कार से हाथों में तमंचे व लाठी डंडे लेकर आये तथा आरोपियों ने कार से उतरकर शाकिर के ऊपर जान से मारने की नियत से तीन बार फायरिंग की तब वह आरोपियों के द्वारा की गई फायरिंग से बाल-बाल बचा और जान बचाने के लिए गोदाम में घुस गया। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौच कर कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और घटनास्थल से खोखे व कारतूस बरामद किए। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई थी। मामले में बुधवार को रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने घटना में शामिल एक युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:-

– अर्श पुत्र अलीम निवासी मोहल्ला कस्साबान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष

पुलिस टीम में:-

1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर

2- व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर

3- उनि. विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट कोतवाली रानीपुर

4- का. कुलदीप, कोतवाली रानीपुर

5- का. संजय रावत, कोतवाली रानीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!