25.15 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर दबोचा 

दिलशाद अंसारी

पथरी। पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक नशा तस्कर को 25.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम को ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत चलाए गए चैकिंग अभियान को सफल बनाने के लिए उपनिरीक्षक यशवीर नेगी, महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल सुशील कुमार, अजीत तोमर, के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसमें वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को घोंटी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। तलासी लेने पर व्यक्ति के पास से लगभग 25.15 ग्राम स्मैक बरामद हुआ पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अहसान पुत्र असलम निवासी सुल्तानपुर जामा मस्जिद बताया आरोपी स्मैक बेचने का काम करता है। और स्मैक के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

 

पथरी थाना प्रभारी:- मनोज नौटियाल

एसओ पथरी मनोज नोटियाल ने बताया एक व्यक्ति को लगभग 25.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी

उ.नि महेंद्र पुंडीर 

का.सुशील कुमार 

का.अजीत  तोमर, शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!