मदरसा फरीद साबरी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधायक अनुपमा रावत ने किया ध्वजारोहण

दिलशाद अंसारी

हरिद्वार।पथरी क्षेत्र के ग्राम धनपुरा स्थित मदरसा फरीद साबरी में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनुपमा रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान के महत्व के बारे में बताया।कार्यक्रम के आयोजक मास्टर गुलशनववर अंसारी ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें अपने कर्तव्यों और संकल्पों की याद दिलाता है। हमारा संविधान ही हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।समारोह में मदरसे के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, नृत्य और नाटकों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से ‘सिंदूर ऑपरेशन’ पर आधारित नाटक ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों की इन प्रस्तुतियों ने देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान मदरसे के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!