गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे से भव्य प्रभात फेरी निकाली

हरिद्वार। निर्मल संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे द्वारा गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु तेग बहादुर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रभात फेरी सिंहद्वार से प्रारंभ होकर कनखल स्थित गुरु अमरदास गुरुद्वारे में संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब और प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी को ‘हिंद की चादर’ के रूप में सम्मानित किया गया है। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश समर्पित किया। इसके बाद उनके पूरे परिवार—गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी, बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह—ने भी अद्वितीय शहादत दी। यह बलिदान हमेशा अमर रहेगा। कार्यक्रम में संत तरलोचन सिंह, ज्ञानी प्रहलाद सिंह, ज्ञानी पंकज सिंह, हरचरण सिंह, रमनदीप सिंह, मंजीत सिंह, बृजेश सिंह, गुरप्रीत सिंह, रमणीक सिंह, सुरजीत सिंह, इकबाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह भाटिया, मनिंदर कौर, सरबजीत कौर, अपनिंदर कौर, हरविंदर सिंह रिंकू, महिंद्र सिंह, सिमरन कौर, नैनी महेंद्रू, सुमन शर्मा, बीना चिटकारिया, पूनम नरूला, ओसिल, इंदरजीत सिंह बिट्टू, जगजीत सिंह, परमिंदर सिंह, योगेन्द्र नागपाल, दविन्द्र सिंह, अनुराग, अगमप्रीत कौर, जतिन हांडा, राकेश, पवन, हरेंद्र सिंह, प्रीतपाल सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!