देह व्यापार के खिलाफ रानीपुर पुलिस का शिकंजा, संयुक्त कार्रवाई में महिला सहित 3 हिरासत में, पीड़िता को कराया मुक्त

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस और AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक पीड़िता को मुक्त कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर स्थित एक मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस और AHTU टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए दो पुरुष व एक महिला को हिरासत में ले लिया। वहीं आरोपियों के कब्जे से एक पीड़िता को भी मुक्त कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री, चार मोबाइल फोन, तीन चार्जर, देह व्यापार से प्राप्त करीब तीन हजार रुपये की नकदी तथा घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार भी बरामद हुई है।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक रानीपुर आशुतोष राणा ने बताया कि समाज में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहा जा रहा है और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा की है।

नाम पता आरोपित

1. इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष

2. सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष

3. महिला, निवासी थाना कलियर, हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष

पुलिस टीम

1. प्र0नि0 आशुतोष सिंह राणा – कोतवाली रानीपुर

2. ⁠उ0नि0 विकास रावत

3. ⁠म0उ0नि0 मनीषा नेगी

4. ⁠अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल

5. ⁠कां0 संजय बलूनी

6. ⁠म0का0 अनीता गुसाईं

AHTU टीम:-

1. निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला

2. ⁠म0हे0का0 सुरजीत कौर

3. ⁠का0 दीपक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!