नवरात्र से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा तोहफा, ऑपरेशन रिकवरी के तहत 120 खोए हुए मोबाइल फोन किए बरामद

हरिद्वार। नवरात्रों के शुभारंभ से ठीक एक दिन पूर्व और पवित्र रमजान माह के दौरान हरिद्वार पुलिस ने ‘ऑपरेशन रिकवरी (CEIR)’ के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल कर मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने कुल 120 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए है। एसपी क्राइम निशा यादव व एसपी सिटी अभय प्रताप ने मोबाइल फ़ोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे, जिससे लंबे समय से मायूस लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल एवं अन्य आधुनिक तकनीकी माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। ये मोबाइल फोन उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम सहित देश के विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए।

इस अभियान का नेतृत्व एसपी क्राइम निशा यादव ने किया, जबकि कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह और उनकी टीम ने त्वरित व कुशल कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्वामियों तक उनके फोन सुरक्षित पहुंचाए। दूरस्थ राज्यों के 37 मोबाइल स्वामियों को उनके फोन कोरियर सेवा के माध्यम से भेजे जा रहे हैं, जिससे पुलिस की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी साफ झलकती है।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की खुलकर सराहना की और आभार व्यक्त किया। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाए तो घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास कर आपके खोए मोबाइल को जल्द से जल्द खोजकर वापस दिलाया जाएगा।

रिकवर मोबाईल फोन का विवरण:-

1-VIVO- 21

2-OPPO-19

3-SUMSUNG-11

4-REALMI-24

5-MOTO-09

6-REDMI-16

7-ONEPLUS-10

8-TECNO-02

9-POCO-03

10-XOMI-02

11-IQ-03

कुल बरामद मोबाईल फोन=120, जिनकी कीमत लगभग 5000000/-Rs (पचास लाख रुपये)

पुलिस टीम:-

1. रितेश शाह –प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार

2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी

3- उ0नि0 चरण सिंह चौहान

4-उ0नि0 ब्रह्मदत्त बिजल्वाण

5-उ0नि0 संजीत कण्डारी

6- कानि0 311 ना0पु0 राकेश सिंह

7-कानि0 516 निर्मल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!