हरिद्वार। पुलिस को लूट की झूठी सूचना देकर गुमराह करना पांच लोगों को भारी पड़ गया। भगवानपुर पुलिस ने महज कुछ घंटों में कथित लूटकांड का खुलासा किया जिसमे पूरा मामला फर्जी निकला। जिसके बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले समेत पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी सलीम ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि ग्राम खेड़ी शिकोहपुर के पास कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी और उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो मामला संदिग्ध नजर आया। जांच के दौरान तीन युवक वाहन को अपने साथ ले जाते दिखाई दिए, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि मामला लूट का नहीं बल्कि आपसी पैसों के लेनदेन का था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सलीम ने अपने साथी नौशाद के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से झूठी लूट की कहानी रची थी ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। इसके बाद भगवानपुर पुलिस ने सलीम, नौशाद समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

वहीं, इंस्पेक्टर रितेश शाह ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है, लेकिन झूठी सूचना देकर पुलिस का समय और संसाधन बर्बाद करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. सलीम पुत्र अलीहसन नि. 62 फुटा रोड मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उप्र.
2. नौशाद पुत्र शमशाद नि. सम्राट कालोनी मण्डी समिती रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर उप्र.
3. नबीर पुत्र जमील नि. मानक मजरा कोतवाली भगवानपुर।
4. शौकिन पुत्र बाबू नि. ग्राम मानक मजरा कोतवाली भगवानपुर।
5. साहिब पुत्र आलीम नि. डाडाजलालपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
