एसएसपी नवनीत सिंह की सख्त मॉनिटरिंग में ज्वालापुर पुलिस की शानदार व्यवस्था, शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई ईद-उल-अजहा!

हरिद्वार। ईद उल अजहा के पर्व पर हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और बेहतर कानून व्यवस्था का परिचय दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों और लगातार मॉनिटरिंग के चलते कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

त्योहार को लेकर ज्वालापुर पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर थी। सभी मस्जिदों और ईदगाह पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नमाज के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में एसएसआई हर्ष अरोड़ा, चौकी प्रभारी रेल समीप पाण्डेय और चौकी प्रभारी बाजार देवेंद्र पाल अपनी टीमों के साथ पूरे दिन क्षेत्र में सक्रिय रहे। पुलिस टीम ने बाजारों, मुख्य चौराहों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह।

पुलिस द्वारा त्योहार से पूर्व ही सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया था। कई स्थानों पर निगरानी रखी गई। पुलिस की सतर्कता का ही परिणाम रहा कि पूरे दिन कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई और लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की।

स्थानीय लोगों और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। लोगों का कहना है कि एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस त्योहारों पर बेहतर समन्वय और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

वहीं, नगर निगम की ओर से भी साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी गई, जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

फ़ाइल फोटो:-एसएसआई हर्ष अरोड़ा

ज्वालापुर पुलिस की चौकसी, प्रशासन की सजगता और जनता के सहयोग से ईद उल अजहा का पर्व भाईचारे, अमन और सौहार्द के साथ सकुशल सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!