हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला दर्जियान निवासी अमजद की केरल में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की इत्तला मिली, खानदान में चीख-पुकार मच गई। मृतक अमजद केरल के एक सैलून में काम करता था और वह जमशेद तेल वाले हज़्जबान निवासी का भतीजा था।

 

अमजद के इंतकाल की खबर से पूरे इलाके में गम की लहर दौड़ गई है और मरहूम के घर पर ताज़ियत पेश करने वालों का तांता लगा हुआ है। जवान बेटे को खोने के गम में माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों द्वारा केरल में स्थानीय लोगों और प्रशासन से राब्ता कायम किया जा रहा है, ताकि जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर अमजद के शव को जल्द से जल्द हरिद्वार लाया जा सके और यहाँ सुपुर्द-ए-खाक किया जा सके। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!