हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार हरिजन बस्ती निवासी अरुण कुमार की हीरो स्पलेंडर बाइक एक अगस्त की रात पुल जटवाड़ा के पास से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बाइक चोरी के खुलासे के लिए प्रभारी चौकी बाजार उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह पाल के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर सोमवार को रेगुलेटर पुल के पास से राजू पुत्र हरिओम निवासी वाल्मीकि बस्ती, ज्वालापुर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में
बाजार चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह पाल, हेड कांस्टेबल संजीव राठी और कांस्टेबल अनिल चौहान ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
